शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

पोदार हिन्दी माध्यम स्कूल की खेल प्रतियोगिताओं का समापन।


पानाबाई रामनाथ पोदार सी. सै. स्कूल नवलगढ़ में दिनांक 23-12-2022 को खेल सप्ताह का समापन पोदार पेवेलियन में किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट के सीओओ प्रतीक पराशर विशिष्ठ अतिथि पोदार आई.टी.आई. से बाबूलाल जी तथा अध्यक्षता विद्यालय कि प्राचार्य डॉ. पूजा पंवार ने की | खेल में भाग लेने वाले खिलाडियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक से सम्मानित किया गया | विजेता टीमों को ट्रोफी प्रदान कि गई | मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पढाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया | विद्यालय के प्राचार्य ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया |



Share This