डूण्डलोद । डूण्डलोद पब्लिक स्कूल,डूण्डलोद में आज ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस‘ की जयन्ती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधालस सचिव बी.एल.रणवां एवं प्राचार्य जी.प्रकाश ने ‘नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यापक सुमित एवं अध्यापिका इन्द्रा ने नेताजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संगीत अध्यापक ललित शर्मा के निर्देशन में छात्र-छात्राआंे ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य जी.प्रकाश ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे देश के इतिहास में ऐसा कोई व्यक्तित्व नही हुआ, जो एक महान सेनापति, वीर सैनिक, राजनीति का अद्भुत खिलाड़ी और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरुषो और नेताआंे के समकक्ष साधिकार बैठकर कूटनीतिक चर्चा करने वाला हो। ‘महात्मा गाँधी‘ नमक सत्याग्रह या ‘दांडी यात्रा‘ को नेपोलियन की पेरिस यात्रा की संज्ञा देने वाले नेताजी का एक ऐसा व्यक्तित्व था, जिनका मार्ग कभी भी स्वार्थो ने नहीं रोका। जिनके कदम लक्ष्य से कभी भी न लड़खड़ाएं । नेताजी में सत्य का सामना करने की अद्भुत क्षमता थी। विधालय सचिव बी.एल.रणवां ने मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि देश के स्वाधीनता आंदोलन के नायको में से एक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी उनके विचार और उनका देश की स्वाधीनता के लिए किया गया त्याग आज के युवाआंे के लिए प्रेरणादायी है। उनका ‘जय हिन्द‘ का नारा लगाते ही संपूर्ण वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो जाता है। आज का दिन नेताजी के जीवन, त्याग व बलिदान से शिक्षा लेने का दिन है। आज हमें उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News