गुरुवार, 5 जनवरी 2023

पोदार काॅलेज में बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आई.पी.आर.) विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ


 नवलगढ
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज में अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय बौद्धिक सम्पदा अधिकार विषय पर वर्कशॉप  का शुभारम्भ हुआ।

वर्कषाॅप के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं वक्ता उद्योग एवं वाणिज्य मन्त्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से श्रीमती नेकिता चैधरी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने की। विशिष्ठ अतिथि प्रो. राकेश  महला, प्रो. चेतन दाधीच रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने अतिथियों का परिचय प्रदान किया तथा स्वागत किया।

श्रीमती नेकिता चैाधरी ने पेटेंट के कानूनी प्रावधानों, काॅपीराइट एक्ट, जी.आई. हाॅलमार्क जैसे सम्बन्धित जानकारियाँ पाॅवर प्वाइन्ट प्रेजेन्टेषन के माध्यम से साझा की।

श्रीमती नेकिता चैधरी ने बताया कि बौद्धिक विकास की दृष्टि से हमें जागरूकता की आवष्यकता है। हमारी युवा पीढी में पेेटेंट को लेकर उत्साह लगातार बढ रहा है, किन्तु ग्रामीण परिवेष के लोगों में इसे लेकर जानकारी का अभाव है, अतः किसी भी क्षेत्र में होने वाली नवीन खोज एवं अनुसंधान का पेटेंट करवाया जाना चाहिए। श्रीमती चैधरी ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों का भी पेटेंट करवाया जा सकता है। उन्होंने पेटेंट की प्रक्रिया एवं क्रियाविधि पर भी विचार रखे।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता मौजुद रहे। वर्कषाॅप के प्रथम दिन 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन प्रो. शान्तिलाल जोषी ने किया। डाॅ. दाउलाल बोहरा ने आतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिषाषी निदेषक श्री एम.डी. शानभाग ने वर्कषाॅप के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।




Share This