गुरुवार, 19 जनवरी 2023

हम सभी को एकजुट होकर इस नव मतदाता अभियान को सफल बनाना है - डॉ वीरपाल सिंह शेखावत



नवलगढ़
। भाजपा द्वारा नव मतदाता अभियान के अंतर्गत नवलगढ़ विधानसभा की कार्यशाला बावड़ी गेट स्थित विप्रमंडल संस्थान में संपन्न हुई।  कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शर्मा ने की, मुख्य वक्ता के नाते विधानसभा संयोजक डॉ वीरपाल सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, विधानसभा सह संयोजक मंजू सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल चूड़ीवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद सैनी रहे व पार्षद हरिसिंह सोलंकी रहे।  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शहर मंडल संयोजक शब्द प्रकाश बियान ने बताया अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्प भेट किए उसके बाद राष्ट्रगीत के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद सैनी ने नव मतदाता अभियान को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो गरीब कल्याण के संकल्प को मानते हुए सत्ता में आई और निरंतर इसको लेकर प्रयासरत है साथ ही युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं से युवाओं की भागीदारी राष्ट्र के विकास में संभव हो इस प्रकार के नए आयाम भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को दिए अतः हम सभी को नव मतदाता अभियान में अधिक से अधिक आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए।  भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने नव मतदाता अभियान को लेकर प्रदेश द्वारा बताया गए चरणों का उल्लेख किया उन्होंने बताया तीन चरणों में यह नव मतदाता अभियान आमजन के बीच हम सभी कार्यकर्ता बंधु लेकर जाएंगे इसके अंतर्गत प्रथम चरण 22 से 8 जनवरी,  द्वितीय चरण 29 जनवरी से 4 फरवरी, तृतीय चरण 5 फरवरी से 11 फरवरी के बीच रहेगा इन चरणों में कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक श्रद्धा केंद्र, बाजार, चौराहे, महाविद्यालय, छात्रावास,

 शिक्षण संस्थान एवं बूथ स्तर पर नव मतदाता को जोड़ा जाएगा उन्होंने युवाओं से अपील की अधिक से अधिक इस अभियान में बूथ स्तर तक हम सभी नव मतदाता को जोड़ें । मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा संयोजक डॉक्टर वीरपाल सिंह शेखावत ने अपने विचार रखते हुए कहा जिस प्रकार प्रदेश नेतृत्व में आह्वाहन किया है की प्रत्येक बूथ से 100 नव मतदाताओं को कार्यकर्ताओं द्वारा जोड़ा जाए इसे लेकर मंडलवार संयोजक व सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय किए गए हैं और जिनके द्वारा नीचे तक की टीम इस नवमतदाता अभियान पर काम करने वाली है इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इस नव मतदाता अभियान को सफल बनाना है और यह ध्यान रखना है कि कोई भी ऐसा युवा इस अभियान से वंचित नहीं रह जाए इसके लिए हम सभी को इन तीनों चरणों में अपना योगदान प्रदान करना है।  भाजपा जिला मंत्री व विधानसभा सह संयोजक श्रीमती मंजू सैनी ने अपने विचार रखते हुए सभी से इस अभियान के नाते निश्चित समय अपने बूथ पर निकालकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यशाला में लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, नवलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सैनी, कारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कर्णावत ने भी अभियान की सफलता हेतु अपने विचार व सुझाव रखे। कार्यशाला के अंत में  अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार जताया व राष्ट्रगान के बाद कार्यशाला सम्पन्न हुई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा अभियान के लिए जारी किए गए प्रपत्र का भी सभी कार्यकर्ताओ ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंडल संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा की गई जिसमे नवलगढ़ शहर में संयोजक राकेश सैनी, सह संयोजक एडवोकेट मीनाक्षी रूंथला, कारी ग्रामीण में संयोजक शिवपाल सैनी व सह संयोजक समदर लाल, लोहार्गल ग्रामीण में संयोजक एडवोकेट बजरंगलाल सैनी व सह संयोजक बलबीर सिंह, नवलगढ़ ग्रामीण में संयोजक ओमप्रकाश सैनी व सह संयोजक सुरेश धायल, डुमरा ग्रामीण में संयोजक नरेन्द्र पूनिया व सह संयोजक रोहिताश सिंह शेखावत, मुकुंदगढ़ शहर में संयोजक विकास कुमावत व सह संयोजक सूर्या अग्रवाल को नियुक्त किया गया।  कार्यशाला में मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र भुदेका, शक्तिकेंद्र संयोजक अजय नागौरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सलीम खोखर, बूथ अध्यक्ष हेमंत जांगिड़, एस सी मोर्चा अध्यक्ष सुमित जगरवाल मुकुंदगढ़, किसान मो अध्यक्ष संतोष शर्मा, धर्मवीर जोया, सतवीर सैनी, सचिन कुमार, कल्पेश सैनी, बंटी कुमार, विशाल नागलिया, राकेश स्वामी, राजेंद्र मेहरा, महेश नायक, मुकेश सैनी, ओमप्रकाश जांगिड़, विक्रम सिंह शेखावत, मोहमद अली, सोयब, उम्रदराज, नेक मोहम्मद अली, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मंगलेश कुमार सैनी, अजय सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This