बुधवार, 1 मार्च 2023

पोदार काॅलेज के जुलोजी विभागाध्यक्ष डाॅ. दाउलाल बोहरा को मिली फैलोशिप


नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज के प्राणीशास्त्र  विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. दाउलाल बोहरा को ‘‘फैलो आॅफ सोसाइटी फाॅर साइंस एण्ड एनवायरमेन्ट (एफ.एस.आई.ई.)’’ की मानद उपाधि प्रदान की गई।

यह उपाधि उनके द्वारा पर्यावरण एवं जैविक विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए दी गई। यह फैलोषिप प्रो. वी.एस. माहेष्वरी कुलपति बहिनाबाई चैधरी उत्तरी महाराष्ट्र विश्व विद्यालय, जलगाँव द्वारा प्रदान की गई।

डाॅ. बोहरा वर्तमान में आई.यू.सी.एन. रेड डेटा लिस्ट, गिद्ध संरक्षण, चमगादड़ आदि जैविक प्रजातियों पर शोध कर रहे है।

इसके साथ ही डाॅ. बोहरा आई.आई.टी. जोधपुर के थार डिजायन (डेजर्ट इकोसिस्टम, इनोवेशन   गाइडेड बाय नेचर एण्ड सलेक्षन) प्रोजेक्ट पर भी कार्य कर रहे हैं, जिससे भविष्य में जीवों की अभुतपूर्व क्षमताओं को मनुष्यों के द्वारा अधिगृहित किया जा सके।

डाॅ. बोहरा को फैलोशिप  मिलने पर पोदार ट्रस्ट के चेयरमेन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिष्षि निदेशक क श्री एम.डी. शानभाग, सी.ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राषर, प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह व उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।




Share This