बुधवार, 1 मार्च 2023

“पोदार कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन ”



नवलगढ़
- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट नवलगढ़ द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोदार ट्रस्ट के सी.ओ.ओ. श्री प्रतीक प्राशर, विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य डॉ. विनोद सैनी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने की। विज्ञान दिवस का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।

प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने सर्वप्रथम सर सी.वी. रमन को श्रध्दासुमन अर्पित किए तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. दाउलाल बोहरा ने सर. सी.वी. रमन  द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दी योगदान के बारे में बताया। डॉ. बोहरा ने कहा कि आज ही के दिन भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन प्रभाव की खोज की जिसे चिन्हित करने के लिए भारत में आज के दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग की छात्रा नीलम वर्मा ने सर सी.वी. रमन द्वारा विज्ञान में दिए गए योगदान के बारें में बताया। छात्रा चंचल द्वारा डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में बताया। इसी प्रकार सोनिया ने डॉ. होमी जहाँगीर भाभा के विज्ञान में योगदान के बारें में जानकारी प्रदान की। प्राणी विज्ञान विभाग की छात्रा अंकिता, रेनू, प्रदीप, पूजा, विजयश्री आदि विद्यार्थियों ने पी. पी. टी. के माध्यम से भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा दी गए विज्ञान के क्षेत्र में योगदान को प्रस्तुत किया।

उप प्राचार्य डॉ. विनोद सैनी ने विज्ञान दिवस की बधाई दी तथा भारतीय प्राचीन विद्वानों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए योगदान की व्याख्या की।

इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. चेतन दाधीच, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. विद्याधर शर्मा सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याताओं सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मंच संचालन भौतिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एस. राठौड़ ने किया। प्रो. कृष्ण कुमार ने सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिशाषी निदेशक श्री एम. डी. शानभाग ने विज्ञान दिवस के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी।


    




Share This