गुरुवार, 27 जुलाई 2023

नवलगढ़ की 6 और स्कूल हुई अंग्रेजी माध्यम में क्रमोन्नत, ग्रामीणों ने जताया विधायक डॉ राजकुमार शर्मा का आभार


नवलगढ़ - शिक्षा , चिकित्सा , सड़कें, पानी ,बिजली या अन्य कोई सुविधा जिसमे नवलगढ़ आपको  हमेशा नंबर वन ही दिखेगा। आज के समय में जिसको अंग्रेजी नहीं आती उसके लिए कई दरवाजे बंद हो जाते है क्यों अंग्रेजी एक अंतराष्ट्रीय भाषा है।  अगर आपको आगे तरक्की करनी है तो अंग्रेजी का ज्ञान जरुरी है नवलगढ़ में अब तक कई अंग्रेजी स्कूल खुल चुकी है ,  नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा चाहते है की उनकी विधानसभा का हर बच्चा अंग्रेजी में माहिर बने जिसके तहत अब छह स्कूलों को अंग्रेजी स्कूल में क्रमोनत किया गया है

रा. उ. प्रा. वि. खेदड़ों की ढाणी (कोलसिया)

रा. उ. प्रा. वि. (बलवंतपुरा)

शहीद जय सिंह रा. उ. प्रा. वि. (बलरिया)

रा. उ. प्रा. वि. (गिरधपुरा)

रा. उ. प्रा. वि. (जोहड़ की ढाणी)

रा. उ. प्रा. वि. (धायलों का बास कारी)

अंग्रेजी स्कूल खुलने से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर है सभी ने नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा का आभार जताया है। 


Share This