मंगलवार, 29 अगस्त 2023

डी.पी.एस में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया


डूण्डलोद 29 अगस्त। डूण्डलोद पब्लिक स्कूल, डूण्डलोद में आज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापक सुमित बशक, कमल शर्मा, अनीशा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने एक लघु कथा का मंचन किया।
इस अवसर पर विद्यालय सचिव बी. एल. रणवा ने कहा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए उत्तम तथा लक्ष्यपूर्ण शिक्षा प्राप्त करना परम आवश्यक है तथा खेल भी शिक्षा का ही एक अंग है, यह कहावत प्रसिद्ध है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल मनुष्य को शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं नियमित रूप से कोई भी खेल खेलने से मन प्रशन्न रहता है, मन में उल्लास और उत्साह रहने से मनुष्य के जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

Share This