Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार महाविद्यालय में दर्शकों ने देखा चन्द्रयान- 3 का सफल अवतरण




नवलगढ,
23 अगस्त, 2023 को चन्द्रयान के चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल अवतरण का महाविद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें पोदार शिक्षण  संस्थाओं के पोदार महाविद्यालय, पोदार जी.पी.एस., पोदार जी.पी.एस. बेरी, पेादार टाइनी एस.के.पी. टाइनी टोडलर, पोदार बी.एड. काॅलेज, पोदार हिन्दी माध्यम एवं पोदार आई.टी.आई. के सभी स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ 250 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक भारत के अभूतपूर्व उपलब्धि के साक्षी बनें।

सभी ने चन्द्रयान- 3 के सफल लेंडिंग  पर एक-दूसरे को बधाई दी एवं देश  के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

इस अवसर पर पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिशाषी निदेशक  श्री एम.डी. शानभाग, ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र कुमार ने चन्द्रयान- 3 के सफल लेंडिंग  पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।