जयपुर - आदर्श नगर में मदद फाउंडेशन द्वारा 25वें बैच की सिलाई प्रशिक्षण एवं मेहंदी के तीसरे और चौथे बैच के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नववर्ष का उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की संस्थापक डॉ. मीनाक्षी सेठी ने जानकारी दी कि कुल 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि मदद फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकें। पिछले तीन साल में मदद फाउंडेशन द्वारा बारह सौ महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. समरा सुल्ताना उपस्थित रहीं जो कि इमाम रब्बानी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की उपाध्यक्ष (वाइस चेयरपर्सन) तथा पीसीसी राजस्थान की सचिव रेनू नायक ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के अंत में नववर्ष का स्वागत करते हुए सभी ने सामूहिक रूप से खुशियाँ साझा कीं और मदद फाउंडेशन की सामाजिक पहल की सराहना की।
