चूरू जिले के गोगासर की रहने वाली पारुल झेडू ने हाल ही में जयपुर में आयोजित एलिट मिस राजस्थान 2025 (सीजन-12) के भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच उन्होंने टॉप-3 में जगह बनाई और सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
पारुल का कहना है,
“यह जीत मेरे लिए सिर्फ एक खिताब नहीं है, बल्कि मेरी ज़मीन से दुनिया को प्रेरित करने का माध्यम है।”
मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित फिनाले में पारुल ने रैंप वॉक, पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी जैसे विभिन्न राउंड में शानदार प्रदर्शन किया।
पढ़ाई और पैशन का संगम
पारुल फिलहाल मॉडलिंग के साथ पढ़ाई भी कर रही हैं और उनका मानना है कि शिक्षा और पैशन दोनों साथ लेकर चलना ही सच्ची सफलता है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया। उनके पिता प्रदीप, माता संगीता, बहन प्रीति और भाई मोहित ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
भविष्य की योजना
पारुल का सपना मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना है। उन्होंने पहले कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया है और बड़े मंच पर खुद को स्थापित करने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।
प्रेरणा के रूप में पारुल
पारुल झेडू की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि चूरू जिले और राजस्थान की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उनका आत्मविश्वास, मेहनत और परिवार का समर्थन यह साबित करता है कि संघर्ष और समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
.jpeg)
.jpg)
.jpeg)