सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा में पांच विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। विद्यालय निदेशक बीरबल सिंह गोदारा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा कक्षा 12 विज्ञान के परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई विद्यालय के पांच विद्यार्थियों 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। उन्होंने बताया कि गरिमा जांगिड़ पुत्री प्रीतम जांगिड़ ने 99.20 प्रतिशत अंक (फिजिक्स,मैथ, अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक) हासिल कर पुरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वंश रणवा पुत्र प्यारेलाल ने 98.60 (कैमेस्ट्री,मैथ,अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक), कनिका पुत्री राजेश कुमार ने 98.60 प्रतिशत अंक (फिजिक्स में 100 में से 100 अंक) प्राप्त किये है। तमन्ना पुत्री महादेव प्रसाद ने 98.20, अक्षित पुत्र अशोक कुमार ने 98.00, अराध्या तिवाड़ी पुत्री लक्ष्मीकांत ने 97.60, गोपी कृष्ण कुमावत पुत्र सुरेश कुमावत ने 97.60, दिव्या कुमात पुत्री सुरेश कुमावत ने 97.60, घनश्याम गुर्जर पुत्र मनोहर गुर्जर ने 97.60 प्रतिशत, मोनिका पुत्री रामनिवास ने 97.40, प्रिंस कुमार शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा ने 97.20, ज्योति सैनी पुत्री बाबूलाल सैनी ने 97.20, रक्षित पुत्र ओमप्रकाश ने 97.20, प्रिया मुंड पुत्री अम्मीलाल ने 97.20, मिस्टी जांगिड़ पुत्री संजय कुमार जांगिड़ ने 97.00, पियूस पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने 97.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार परिणाम हासिल किया है।उन्होंने बताया कि सोटवारा की लाडली गरिमा के पिताजी कारपेंटर का काम करते हैं। गरिमा ने विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नवलगढ़ ही नहीं पुरे प्रदेश का गौरवान्वित किया है। गरिमा ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य को हासिल किया। किसान की बेटी कनिका ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। मजदूर के बेटे वंश रणवा ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय ने विगत वर्षों की परम्परा को कायम रखते हुए श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विद्यालय प्रधानाचार्य हेमन्त दाधीच ने बताया कि हर वर्ष विद्यालय का बोर्ड परीक्षा का शानदार परिणाम रहता है। इस बार पांच विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर नया इतिहास बनाया है। बोर्ड परीक्षा के अलावा विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शानदार परिणाम हासिल कर रहे हैं।
अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य ब्रविम रॉय ने बताया कि विद्यालय हर बार बड़ी संख्या में टॉपर विद्यार्थी देता है। अध्ययन क्षेत्र के अलावा विद्यालय के विद्यार्थी खेल, कला व अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। जिला स्तर व राज्य स्तर पर इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी कीर्तिमान गोदारा ने बताया कि टॉपर विद्यार्थी के साथ-साथ हर विद्यार्थी का शानदार परिणाम रहता है। यह विद्यालय के अनुशासित वातावरण, श्रेष्ठ शिक्षक टीम, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व अभिभावकों के सहयोग से संभव होता है।

