Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


बलवंतपुरा
-सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा में शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति नवलगढ़ की और से एक दिवसीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत साइबर दुर्व्यवहार, अपराध एवं उनसे बचाव और न्यायिक सहायता पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमान् दिनेश कुमार शर्मा एसीजेएम नवलगढ़ रहे। इन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के स्टाफ सदस्यों को साइबर अपराध के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे हम डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं वैसे वैसे एक अदृश्य खतरा भी बढ़ रहा है, जिसे हम ‘साइबर क्राइम‘ कहते हैं। साइबर अपराध कैसे फैलता है, कैसे उससे बचा जाए तथा यदि कोई साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो कैसे कानूनी सहायता ली जाए आदि के बारे में जागरूक किया। सोशल मीडिया पर किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए, किसी फ्रॉड काॅल, विडियो काॅल और लिंक से सावधान रहे। साइबर पुल्लिंग, साइबर और सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न का शिकार होने पर कैसे पुलिस और न्यायालय की मदद लेनी चाहिए। इसकी विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर ‘1930‘ एवं चाइल्ड हेल्पलाइन ‘1098‘ की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि विद्यार्थियों को मोबाइल का प्रयोग बहुत ही सावधानीपूर्वक अपने माता-पिता की निगरानी में ही करना चाहिए। साइबर क्राइम विषय पर विशेषज्ञों ने साइबर फ्राॅड से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए तथा उनसे बचने के तरीके बताये। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति नवलगढ़ सचिव पवन कुमार एवं विनेश चैधरी ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

  विद्यालय निदेशक बीरबल सिंह गोदारा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में जहां तकनीकी संसाधनों की सुगमता से लाभ मिला है वहीं उनके दुष्परिणाम भी सामने आये हैं। अपराधियों ने क्राइम के नये-नये तरीके खोज लिये है। अपनी निजी जानकारी जैसे कि घर का पता, फोन नंबर या लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।  डिजिटल संसाधनों का उपयोग साइबर क्राइम के लिए किया जा रहा है। हमें इस तरह के ओटीपी स्कैम, गेमिंग फ्रोड, डिजिटल अरेस्ट से बचना चाहिए। यदि आपके आसपास कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन ‘1930‘ पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य हेमन्त दाधीच अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य ब्रवीम राॅय सहित समस्त विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य व ड्राइवर उपस्थित रहे।