Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चूरू की बेटी वर्णिका तिवारी ने 10 मीटर राइफल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

55वीं केवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय और जिले का बढ़ाया गौरव

चूरू। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, चूरू की प्रतिभाशाली छात्रा वर्णिका तिवारी ने 55वीं  केवी रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2026 की 10 मीटर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।जानकारी के अनुसार वर्णिका तिवारी ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्णिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मुदित तिवारी, माता अंजलि शर्मा, गुरुजनों और परिवार के अन्य सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन को दिया है।

उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के निरंतर प्रोत्साहन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।विद्यालय प्रशासन ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। विद्यालय ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को खेलों और अन्य गतिविधियों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।शहरवासियों और खेल प्रेमियों ने भी वर्णिका तिवारी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।