गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

33 केवी जीएसएस के निर्माण को लेकर हो रही है परेशानी 

खबर - पवन शर्मा
विधुत विभाग व पालिका प्रशासन के मध्य हुई बैठक
सूरजगढ़। कस्बे के स्थानीय लोगो को विधुत समस्याओ से निजात दिलाने के लिए महीनो से लटके 33 केवी जीएसएस के निर्माण की उम्मीद अब दिखाई देने लगी है जहां इसके निर्माण को लेकर विधुत विभाग और स्थानीय पालिका प्रसाशन के बिच तालमेल का अभाव दिखाई दे रहा था अब दोनों ही विभागों ने अपने अपने स्तर पर इसके प्रयास तेज कर दिए है। बुधवार को पालिका परिसर में विधुत विभाग झुंझुनू के अधिशाषी अभियंता झुंझुनू अशोक चौधरी और विधुत विभाग चिड़ावा के अधिशाषी अभियंता एम.के. सिंघल सूरजगढ़ नगरपालिका आये। नगरपालिका परिसर में विधुत विभाग के अधिकारियो ने पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल ,अधिशाषी अधिकारी सुरेश वर्मा के साथ चर्चा करते हुए 33 केवी जीएसएस के लिए भूमि आवंटन में हो रही समस्या पर जानकारी ली। चैयरमेन व ईओ ने अधिकारियो को आश्वश्त करते हुए बताया की नगर पालिका प्रसाशन भी कस्बेवासियों को हो रही विधुत समस्याओ के निदान के लिए तत्पर है। इन्होने बताया की पालिका बोर्ड की बैठक में 33 केवी जीएसएस के लिए चाणक्यपुरी में भूमि आवंटन हेतु प्रस्ताव पारित कर लिया गया है। वही इसके लिए डीएलबी को प्रस्ताव भिजवाकर मार्गदर्शन लिया गया है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष व सहवृत सदस्य नरेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।    

Share This