गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

पोदार संस्थाओं में मनाया विश्व पुस्तक दिवस!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘‘ पढे भारत - बढे भारत‘‘ के तहत पोदार काॅलेज, पोदार जी.पी.एस. अंग्रेजी माध्यम, पोदार टी.टी. काॅलेज, पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर, पोदार हिन्दी माध्यम, पोदार प्राइमरी एवं पोदार आई.टी.आई. में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। सभी संस्था प्राचार्य ने इस दौरान बच्चों को पुस्तकों का महत्व तथा नई-नई पुस्तकों पढ़ने से होने वाले फायदों से अवगत कराया गया। पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या व पोदार हिन्दी माध्यम प्राचार्य ने नन्हें छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया तथा जिन छात्रों ने पुस्तकें जमा कराई उनकी सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ सदस्यों ने ज्ञान वर्द्धक एवं बाल साहित्य की पुस्तकों को जमा कराया। इसी क्रम में शीघ्र ही पोदार काॅलेज में बुक स्टाॅल लगाई जायेगी जिसमें विद्यार्थी, अभिभावक एवं सामान्य जनसमूह निःषुल्क ज्ञानवर्धक एवं बाल साहित्य की पुस्तकों का आदान-प्रदान कर सकंेगे। यह कार्यक्रम हर दूसरे माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित किया जायेगा, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक, शैक्षिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक गुणों का विकास करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से घरों में पड़ी अनुपयोगी पुस्तकों का सद्पुयोग होगा।
 पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि पुस्तकें विद्यार्थियों की मित्र होती हैं अतः बच्चों को पुस्तकें अधिकाधिक पढ़ने में रूचि दिखनी चाहिए जिससे पुस्तकों के माध्यम से मानसिक विकास हो सके।




Share This