रविवार, 15 अप्रैल 2018

हमे डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो व सिद्धांतो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए-रवि सैनी

नवलगढ़ भाजपा ने मनाई भारत रत्न ङाँ.भीमराव अम्बेडकर जयंती
नवलगढ़ -भारतीय जनता पार्टी नवलगढ़ ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती आज बिरोल रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में मनाई। भाजपा नेता रवि सैनी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्पमाला पहनाई,और डॉ भीमराव अम्बेडकर की ​जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमे उनके आदर्शो व सिद्धांतो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष जयंति बील,महामंत्री रामगोपाल चोबदार, मनीष विश्नोलिया ,उपाध्यक्ष राजकुमार जांगिड़,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मुकेश कुमार जांगिड़ सोटवारा,मनोनित पार्षद भोलाराम जाग्रत, पार्षद प्रतिनिधि विकेश रॉयल ,रामवतार, मनोज बेरवाल, हरीप्रसाद सांखला,दिनेश सैनी मौजूद रहे।

Share This