गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

कानून भय पैदा करने के लिए नहीं भाई चारे के लिए है- अशोक कुमार जैन

खबर - जयंत खांखरा 
खेतङी -विधिक जागरूकता क्लबों  का  गठन करते हुए झुंझुनू जिला जज अशोक कुमार जैन ने कहा कि कानून भय पैदा करने के लिए नहीं भाईचारे के लिए है बड़ा आदमी कानून की पालना करता है तो छोटा अपने आप करने लग जाता है ।देश की प्रगति के लिए कानून की पालना करना जरुरी है।विद्यार्थियों को भी सकारात्मक सोच रखते हुए कानून की पालना करनी चाहिए और देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कई बार विद्यार्थी भी अपने माता पिता को कानून की जानकारी देते नजर आते हैं। ऐसे क्लबों के गठन करने से विद्यालयों में कानून की जानकारी अधिक से अधिक दी जाएगी और बच्चे घर जाकर इसके बारे में बताएंगे तो कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और समाज में अधिक जागरूकता फैलेगी। स्कूलों में अध्यापकों को कानून के बारे में विद्यार्थियों को जागरुक रखते हुए पाठ पढ़ाना चाहिए। जिला जज के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद बंसल झुंझुनू, श्रीमती मधु हिसारिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ,न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर शर्मा ,उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु, पुलिस उप अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा, सचिव तालुका विधिक सेवा समिति अभिजीत स्वामी, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एन आर सैनी, तहसीलदार बंशीधर योगी, थाना अधिकारी हरदयाल सिंह, अशोक सिंह शेखावत, एडवोकेट हवासिंह बबेरवाल ,शीशराम सैनी, संजय सुरोलिया ने खेतङी नगर की सोफिया स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक खेतड़ी , विवेकानंद शिक्षण संस्थान राजोता मैं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं  तालुका विधिक सेवा समिति खेतड़ी के तत्वाधान में  गुरुवार को  विधिक जागरूकता क्लबों का  गठन किया गया और इस उपलक्ष पर विवेकानंद शिक्षण संस्थान में आरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें  अनामिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं निधि कानोडिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया  प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, सोफिया स्कूल , विवेकानंद शिक्षण संस्थान के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया निर्णायक कमेटी में तहसीलदार बंशीधर योगी,  प्रोफेसर कैलाश वर्मा,  प्रोफेसर राजपाल रहे।

Share This