शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

राष्ट्रीय पुरुस्कार लेकर लौटे प्रधान सुभाष पूनिया का किया स्वागत 

खबर - पवन शर्मा
सुरजगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर राष्ट्रीय पुरुष्कार लेकर लौटे प्रधान शुभाष पूनिया का गुरुवार को सूरजगढ़ पहुँचने  पर जोरदार स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने प्रधान सुभाष पूनिया का राजस्थान सीमा में प्रवेश करने के साथ पचेरी ,बुहाना खेदड़ो की ढाणी सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया। पंचायत समिति परिसर में प्रधान शुभाष पूनिया का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। स्वागत समारोह में विकास अधिकारी शुभकरण सिंह राहड़ के नेतृत्व स्टाफ के सदस्यों ने प्रधान शुभाष पूनिया का माल्यार्पण करते हुए फोटो भेंट कर स्वागत किया। वही इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने भी प्रधान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शुभाष पूनिया ने कहा कि पंचायत समिति को राष्ट्रीय मुकाम पर पहुँचाने में सभी अधिकारियो ,कर्मचारियों के साथ साथ मेरे सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा है। सभी के सहयोग के बाद ही पीएम मोदी के हाथो सम्मान होने का अवसर मिल पाया है। प्रधान पूनिया ने कहा की आगे भी वो सरकारी योजनाओ के क्रियान्वयन और उन योजनाओ का ग्रामीणों को पूरा लाभ मिले इसके लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सहायक लेखाधिकारी प्रथम चुन्नीलाल वर्मा ,घनश्याम पारीक सहायक लेखाधिकारी द्वितीय, पीओ सुखदेवाराम ,मानसिंह ,विधाधर ,धर्मवीर श्योराण ,श्रीराम माहिच ,रोहिताश ,प्रदीप सुंडा ,शशिकांत शर्मा ,कमलेश शर्मा ,मूलचंद सैन,गुमानीसिंह ,विक्रम सिंह ,मनोज श्योराण ,आशीष शर्मा ,सुबेसिंह ,गजराज सिंह ,मनोज कुमार सहित अन्य कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन मौजूद थे। 


Share This