गुरुवार, 3 मई 2018

ग्राम स्वराज अभियान रात्रि प्रवास में जानी समस्याएं

खबर - विशाल पचलंगिया 
मुकुंदगढ़ - नवलगढ़ की ग्राम पंचायत  ढिगाल स्थित चौधरी दयालराम डूडी डिफेंश एकडेमी में भाजपा किसान मोर्चा झुंझनु की ओर किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ प्रधान गजाधर ढाका थे।अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास डूडी ने की। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहनलाल चुड़ीवाल, राजेश सैनी, फूलचंद सैनी आदि बतौर विशिष्ट अतिथी  कार्यक्रम में मौजूद थे । इस मौके प्रधान ढाका  ने सरकार की   जनकल्याणकारी योजनाओं की बारे में बताते हुए योजनाओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।इसके अलावा किसानों समेत अन्य लोगो की समस्याओं की भी जानकारी ली। इस मौके पर सरपंच दिनेश ऐचरा जेजुसर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्यारेलाल दतुसलिया ,सत्यपाल कस्वा ,रणवीर महला, बोयत राम कुल्हरी, वैभव चौधरी, महेन्द्र मील, अमीचंद ,सुनील महला, मोहरसिंह बिशु, रामनिवास सोनी, रामजीलाल बिशु, महेन्द्र सिंह डूडी ,रामवतार रेप्सवाल, धर्मपाल महला ,हरिराम कुल्हरी, मनोहरलाल, सुभाषचंद्र, शिवराय बिशु आदि मौजूद थे ।इस दौरान किसानों को आधुनिक व उन्नत कृषि के बारे में भी जानकारी दी गई।

Share This