रविवार, 27 मई 2018

नेहरू परिवार का है खेतड़ी से पुराना नाता -गोकुल चंद सैनी

खबर- जयंत खांखरा 
खेतड़ी-नेहरू परिवार का खेतड़ी से पुराना नाता है पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बड़े भाई मोतीलाल नेहरू का बचपन खेतड़ी में गुजरा और मोतीलाल नेहरू के बड़े भाई नंदलाल नेहरू एक दशक तक खेतड़ी राजघराने में दीवान रहे थे यह बात ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने रविवार को अजीत सिंह पार्क के पास कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गोकुल चंद की अध्यक्षता में सरवन दत्त नारनोलिया, प्रेम प्रकाश गुर्जर, विनोद सोनी ,पार्षद पंकज शास्त्री, पार्षद नरेश शर्मा, पार्षद ओम प्रकाश सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला । इस मौके पर प्रभु दयाल कुमावत, हरि सिंह ढिल्लन ,हरिराम गुर्जर, निकेत पारीक, सज्जन कुमार, चुन्नीलाल चनेजा, सुभाष शर्मा ,ग्यारसीलाल ,कमल नायक, दीपक, मनीष, गोपाल कुमावत, रजत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This