रविवार, 27 मई 2018

पोदार जी.पी.एस. सी.बी.एस.ई.का परीक्षा परिणाम शानदार रहा!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार जी.पी.एस. नवलगढ़ के सी.बी.एस.ई., अजमेर रीजन की कक्षा 12वीं साईंस व काॅमर्स में विद्यार्थियों का शानदार परीक्षा परिणाम रहा है। विद्यालय के विज्ञान वर्ग में  अजय शर्मा.ने 93 प्रतिषत एवं  काॅमर्स वर्ग में अनूप चैपदार ने 94 प्रतिषत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के 70 प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। पोदार ट्रस्ट के सी.ई.ओ. राजेष सैनी, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्य, पोदार जी.पी.एस. उप प्राचार्य ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।  पोदार ट्रस्ट के चैयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी टाॅपर्स एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















Share This