मंगलवार, 1 मई 2018

विराट हास्य कवि सम्मेलन 5 को

विष्णु शर्मा 
राजस्थान ब्राह्मण महासभा का आयोजन
सीकर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां परवान पर है। महासभा के सीकर जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डे ने बताया कि 5 मई, 2018 को आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन का आयोजन राणी सती गार्डन में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि संपत सरल, सुरेश अलबेला, राजेन्द्र मालवीय, कविता तिवाड़ी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन शेखावाटी के प्रसिद्ध कवि हरीश हिन्दुस्तानी करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए नि:शुल्क पास की व्यवस्था की गई है, जो शहर में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध करवाये गये है। इस आयोजन में सर्वसमाज के लोग सम्मिलत होंगे।
आयोजन को लेकर मंगलवार को आयोजन कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कवि सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। इस बैठक में ललित मिश्रा, मोहरसिंह गौड़, सुरेश शर्मा, गिरीश प्रधान, संजय शर्मा, लक्ष्मीकांत जोशी, संजय नानी, अनिल डोकवाल, भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट जितेन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा, सुभाष पारीक, हेमन्त मिश्रा, संजय कौशिक, गौरव दीक्षित, प्रियदर्शन कौशिक सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This