रविवार, 20 मई 2018

NAWALGARH -अमृत वाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र की मंगलकामना की

नवलगढ़। अमृतवाणी संघ नवलगढ की ओर से रविवार 20 मई को राणीशक्ति मंदिर में सामुहिक संगीतमय अमृत वाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र की मंगलकामना की गई। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। अंत में श्रद्धालुओं ने भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस अवसर पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, सुभाष सिंह कछावा, विकास पारीक, संजय सिंगड़ोदिया, अशोक शर्मा, श्यामसुंदर मोदी, ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, कैलाश बिरोलिया, सीताराम घोड़ेला, वीडी रस्तौगी, सुभाष टेलर, मुरली मनोहर चोबदार, कृष्णकांत डीडवानिया, प्रमोद सिंगड़ोदिया, मोहन योगी महाराज, गणेश चैतन्य महाराज, मुरारी बगड़िया, विशाल पंडित, श्याम सिंह निर्वाण, रंजीत अग्रवाल, नरोत्तम शर्मा, कांता कौशलका, किरण रूंथला, पुष्पा देवी झुंझुनूंवाला, कृपाशंकर सुरेका, अभिषेक शर्मा, उमेश जोशी, विमल बेरीवाल, अजय चिरानिया, अरविंद आशीवाल, श्यामसुंदर सेकसरिया, उत्तम घोड़ेला, प्रियंका घोड़ेला, रामचंद्र कुमावत, विश्वास कुमावत, गौरव गुप्ता, नेमीचंद शर्मा, सुरेन्द्र त्रिवेदी, ओमप्रकाश जांगिड़, रामू कप्तानजी, कमला प्रसाद डीडवानिया, अनिल मिंतर, कैलाश शर्मा, प्रभाती लाल शर्मा, प्रमोद बलोदा, हिमांशु जांगिड़, नमन घोड़ेला दिल्ली, हेमंत घोड़ेला दिल्ली व राम मोहन सेकसरिया सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share This