रविवार, 24 जून 2018

उदयपुरवाटी में कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूंका अमित शाह का पुतला

खबर - विकास कनवा 

उदयपुरवाटी।कस्बे में घुमचक्कर सर्किल कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मे अमित शाह और भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया। घुमचक्कर सर्किल पर अमित शाह के पुतले की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए अमित शाह भाजपा सरकार पर मुर्दाबाद के नारे लगाए। और कहां है भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करते हुए जनादेश का अपमान किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस जनों ने नाकाबंदी के बावजूद भी अमित शाह और भाजपा का पुतला फूंक दिया। आरटीआई से करोड़ों रुपए का  भ्रष्टाचार हुआ उजागर। नोटबंदी करना बैंकों में घोटाला करना यह एक भाजपा की चाल थी।भाजपा अमित शाह के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता श्याम लाल सैनी, एनएसयूआई प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ओलखां, कमलेश डांडिया, सुनील महला, श्याम लाल कटारिया, रजनी सैनी ,सुरेंद्र सैनी, मनोज सैनी, रोशन जांगिड़, महेश कटारिया, सहित अनेक लोग मौजूद थे

Share This