शुक्रवार, 8 जून 2018

जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी कांग्रेस सरकार : डाॅ. शर्मा

खबर - विकास कनवा 
जनसुनवाई में विधायक डाॅ. शर्मा का कांग्रेस की सरकार बनने का दावा
ढिगाल(मुकुंदगढ़):- पूर्व चिकित्सा मंत्री व नवलगढ़ विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। भाजपा सरकार के खिलाफ आमजन में गहरा रोष है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मन बना चुकी है। आमजन कांग्रेस को उम्मीद की नजर से देख रही है। कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में सरकार में वापसी करके जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। डाॅ. शर्मा ढिगाल के अटल सेवा केंद्र जनसुनवाई शिविर को संबोधित कर रहे थे। विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा ने जनसुनवाई में आमजन के अभाव-अभियोग सुने तथा मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान मुकुंदगढ़ ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष व जिला परिषद् सदस्य दिनेश सुण्डा भी मौजूद रहे। अटल सेवा केंद्र में गांव के सैकड़ों युवाओं व बुजुर्गों ने विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सरपंच सुशीला देवी ने ग्राम पंचायत की ओर से विधायक का स्वागत किया तथा गांव से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान एसएन सूरा, उपसरपंच रामनिवास मीणा, पूर्व सरपंच सेवाराम कुलहरी, पूर्व सरपंच भोलाराम, जमुनाराम मील, महावीर रेपस्वाल, रामेश्वर कुलहरी, शिवकरण मेधवाल, महेंद्र बिशु, जगदीश कुलहरी, रामस्वरूप डूडी, पवन मील, रामावतार चाहर, नवरंग मील, राधेश्याम शर्मा, राजू रेबारी, प्रकाश बीशू, मानिक चंद कशवाह, पिन्टू मीणा, विजयपाल मील, लालचंद कुलहरी, सत्यपाल कस्वां, घीसाराम मेघवाल आदि मौजूद थे।

Share This