सोमवार, 9 जुलाई 2018

भाजपा नेता सुरेन्द्र के नेतृत्व किया प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी का स्वागत

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ विधानसभा के विकास पर भी की चर्चा 
सूरजगढ़। भाजपा नेता व शिक्षाविद सुरेंद्र अहलावत के नेतृत्व में सूरजगढ़ विधानसभा के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियो ने सोमवार को सीएम वसुंधरा राजे ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ,पंचायती राज मंत्री डॉ राजेंद्र राठौड़ ,सार्वजानिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान ,श्रीकृष्ण पाटीदार आदि से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत ने इनके साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा कर आगे चुनावों के बारे में संगठन की मजबूती के लिए किये जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अहलावत के साथ बुहाना पंचायत समिति प्रधान कविता यादव ,उप प्रधान राजपाल सिंह ,बुहाना के पुर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ,सूरजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ,सिंघाना मङंल अध्यक्ष राजेश जैदिया ,पचेरी मङंल अध्यक्ष नन्द लाल योगी,कुहाड़वास मंडल अध्यक्ष महेश यादव, सुरजगढ ग्रामीण अध्यक्ष चरणसिंह, बुहाना मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर,सूरजगढ़ नगर मंडल महामंत्री संतोष कुमावत ,जिला परिषद सदस्य  राजेश अहलावत,बुहाना पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Share This