शनिवार, 21 जुलाई 2018

डीवीपी में वन महोत्सव के तहत किया पौधारोपण

खबर - प्रेम रतन 
रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 
डूण्डलोद! स्थानीय डूण्डलोद विद्यापीठ में शनिवार को वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुडे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। यूकों बैंक की सहायक प्रबन्धक विजया लक्ष्मी मीणा ने कार्यकारी अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा, प्राचार्य सतीश  चन्द्र कर्नाटक, प्रबन्ध समिति के डाॅ. के डी यादव, मुकेश  पारीक, महेश  कुमार भूत, हुसैन खान के साथ डीवीपी परिसर में पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पर्यावरण रैली को रवाना किया। रैली में नन्हे मुन्नो ने पेड पौधे का रूप धारण कर बैनर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेष दिया। विद्यापीठ के एन सी सी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया। रैली का नेतृत्व रजनी कर्नाटक, त्रिलोक सिंह, सुरेन्द्र सिंह बीका, महेश  शर्मा, अशोक  सैनी, फरीदा खान, रेखा शर्मा, किरण कंवर, सुनीता जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण संदेश  कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं उसे शुद्ध रखने के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन चेतना सैनी, पलक नाटानी ने किया। वन महोत्सव के तहत ‘‘शुद्ध पर्यावरण‘‘ विषय पर पेंटग एवं निबन्ध प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भागीदारी दर्ज कराई। पेन्टिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांषु व पलक जाखड दूसरे स्थान, अंकित सैनी एवं मोनिका तीसरे स्थान पर रही, जबकि निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृष्ण व रिया खीचड़, दूसरे स्थान पर अक्षित टेलर वं साक्षी एवं  प्रीतिका पूनियां तीसरे स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रातः प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा। डीवीपी के कार्यकारी अध्यक्ष रमाकान्त शर्मा ने अपने संदेश  में छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दो पर भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्राचार्य सतीश  चन्द्र कर्नाटक ने आभार प्रकट किया। 


Share This