सोमवार, 27 अगस्त 2018

BIKANER -नाम वापसी के बाद अब जोर अजमाईश का दौर शुरू

खबर - जयनारायण बिस्सा 
बीकानेर। छात्रसंघ चुनाव के नामांकन वापसी के साथ ही आज तीन विवि सहित सभी कॉलेजों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। नाम वापसी के बाद अब कही सीधा तो कही त्रिकोणिय मुकाबला होगा। नाम वापस लेने की प्रक्रिया के बाद मैदान में रहे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिये जोर अजमाईश शुरू कर दी है। जहां जैन कन्या महाविद्यालय में नाम वापसी के बाद सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ वहीं बिन्नाणी कॉलेज में अध्यक्ष पद के दोनों पर्चे खारिज हो गये। जिससे यहां केवल दो पदों पर ही चुनाव होगा। इसी तरह रामपुरिया कॉलेज में महासचिव पद पर एसएफआई प्रत्याशी सौरभ चावला का नामांकन खारिज हो गया। उधर जैन पीजी कॉलेज में महासचिव पद पर गोविन्द दाधीच ने नाम वापस ले लिया जबकि सयुंक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हेमन्त का पर्चा खारिज हो गया। 
ये प्रत्याशी रहे मैदान में
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय
अध्यक्ष  सरजीतसिंह, प्रवीण कुमार, सीमा राजपुरोहित। 
उपाध्यक्ष  राकेश शर्मा, नाहिदा कुरैशी, शिल्पा कुल्हरी, देवेन्द्रसिंह।
महासचिव : विष्णु सियाग, नेहा राजपुरोहित, मोहित सोलंकी।
संयुक्त सचिव : इन्द्रसिंह सांखला, करणीदान पुरोहित।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय
अध्यक्ष : बाबूलाल सींवर (एबीवीपी), पूनमचंद घिंटाला, विजयपाल सारण, अनिल बारूपाल (एसएफआई), रामनिवास (एनएसयूआई), निकिता बाना।
उपाध्यक्ष : राजेन्द्रसिंह (एबीवीपी),  भंवरलाल जाट, दिलीपकुमार, सोनम कुमारी (एसएफआई), अशोक कुमार खोड़ (एनएसयूआई)।
महासचिव : हिमांशु गुप्ता (एबीवीपी), मुकेश पूनियां, बाबूलाल जाट, महावीर (एनएसयूआई)।
संयुक्त सचिव : दिनेशकुमार विश्नोई (एसएफआई), सुरेश कुमार, रामस्वरूप (एबीवीपी), राजुराम गोदारा (एनएसयूआई)। 
एमएस कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : धनेश्वरी तंवर (एनएसयूआई), सरिता तर्ड (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष : खुशी पारीक (एबीवीपी), सुनीता (एनएसयूआई)
महासचिव : डिंपल कंवर (एबीवीपी), नीलम तंवर
राजकीय विधि महाविद्यालय
अध्यक्ष : महेन्द्र कुमार (एसएफआई), नरेन्द्रकुमार गोदारा, सांवरलाल कूकणा, सुन्दरलाल (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष : देवकिशन प्रजापत (एबीवीपी) व शिवराम मेघवाल(एसएफआई
महासचिव : मनीष जयपाल (एसएफआई), मनोज शर्मा, सुषमा (एबीवीपी)
राजकीय आचार्य संस्कृत कॉलेज
अध्यक्ष : अशोक कुमार शर्मा (एबीवीपी), बजरंगलाल पांडिया
उपाध्यक्ष : महेन्द्र कुमार कडवासरा, तारांचद गहलोत (एबीवीपी)
महासचिव : कोई नहीं।
संयुक्त सचिव : रेणु गौड़ (एबीवीपी)निर्विरोध निर्वाचन
रामपुरिया जैन कॉलेज: 
अध्यक्ष पद प्रत्याशी  समीर भाटी (एसएफआई),शक्ति सिंह भाटी व राजाराम विश्नोई
उपाध्यक्ष  पुनीत बिस्सा (एसएफआई)व उत्तम जावा
 संयुक्त सचिव गौस मोहम्मद  (एसएफआई)व प्रेमरतन सोनी 
नेहरू शारदापीठ 
अध्यक्ष: त्रिलोक सिंह सांखला,मनोज कुमार,पेप सिंह व राकेश सियाग
उपाध्यक्ष:अक्षय व्यास,सुरेश कुम्हार,शुभम हर्ष
महासचिव:प्रकाश कुमार,बिशनाराम,राजबाबू भुटिया
संयुक्त सचिव:गौतम छाजेड़,विवेक शर्मा,अशोक कुमार सोनी
जैन पीजी कॉलेज 
अध्यक्ष : गोपीकिशन गहलोत व राहुल मित्तल
इन कॉलेजों में रहे निर्विरोध
सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय
एनएसयूआई अध्यक्ष निकिता भाटी ,उपाध्यक्ष  प्रिया सेन,महासचिव पूर्णिमा भाटी,संयुक्त सचिव भारती चांवरिया
एमएन कॉलेज एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट अध्यक्ष करणसिंह,उपाध्यक्ष सैयब शाहरूख,महासचिव भव्य शर्मा,संयुक्त सचिव  रश्मि रानी
बालाजी डिग्री कॉलेज, लूणकरनसर अध्यक्ष मांगीलाल कड़वासरा ,उपाध्यक्ष  राकेश कुमार,महासचिव  नरेश कुमार ,संयुक्त सचिव मैत्रेयी स्वामी
कीन महाविद्यालय अध्यक्ष  अक्षत गौतम
एसकेएस चन्दी मैमो. कॉलेज, खाजूवाला अध्यक्ष  पिंका, महासचिव सोनू कंवर
जैन कन्या महाविद्यालय
अध्यक्ष : मानसी चांडक (एबीवीपी) 
उपाध्यक्ष : पूर्वा भार्गव (एबीवीपी)
महासचिव: मनीतोष गहलोत (एबीवीपी)
संयुक्त सचिव : भूमिका तनेजा (एबीवीपी)
संस्कृत कॉलेज : रेणु गौड़ संयुक्त सचिव।
बिन्नाणी कन्या कॉलेज: दिव्या गहलोत महासचिव, कंचन स्वामी उपाध्यक्ष।
जैन पीजी कॉलेज: सुनील कुलरिया उपाध्यक्ष,महासचिव मुकेश चौधरी व सयुंक्त सचिव राहुल तंवर 
एमएस कॉलेज: प्रीति आसदेव सुथार संयुक्त सचिव।
राजकीय विधि कॉलेज: ऋ चा जाटव संयुक्त सचिव।
वेटरनरी कॉलेज : हितेश कुमार महासचिव और रामकिशन संयुक्त सचिव। 
रामपुरिया कॉलेज:विकास गहलोत महासचिव
तीन कॉलेजों में चुनाव नहीं
 शहर व दो अन्य कॉलेजों में इस साल छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। यहां के छात्रों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। छात्रों ने कहा कि इससे शैक्षणिक माहौल खराब होता है। बीकानेर के बीजेएस रामपुरिया लॉ कॉलेज, ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय, बेसिक कॉलेज में चुनाव नहीं होंगे।

Share This