शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बने नदीम भाटी

नवलगढ़ -भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असगर पहड़ियांन और भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत की सहमति से नदीम भाटी को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत की सहमति से भाजपा  जिला मंत्री बनाये जाने पर आभार जताया साथ ही नव नियुक्त जिला मंत्री का भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । घुमचक्कर स्थिति चारण के कार्यालय में ओमेन्द्र चारण व पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने माला पहनाकर और मिठाई खिला कर इस अवसर युवा कार्यकर्ता नदीम भाटी को बधाई प्रेषित की । इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद चौपडा , भाजपा बसावा मण्डल अध्यक्ष बीरबल यादव , ओबीसी जिला महामन्त्री प्रकाश सैनी , ओबीसी जिला मंत्री विनीत घोड़ेला , आईटी सैल अरविन्द शर्मा , मो. उमर , रिछपाल जांगिड़ , राजेश कुमार सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे । 

Share This