शनिवार, 1 सितंबर 2018

पत्रकार अविनाश गौड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर पौधरोपण, वृक्ष लगाओ-शहर बचाओ अभियान कल से

प्रशांत गौड़ 
जयपुर,।  पत्रकार अविनाश गौड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार से वृक्ष लगाओं-शहर बचाओ अभियान कल शनिवार से सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस अभियान के तहत पूरे वर्ष वृक्ष को लगाने और बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। अभियान के तहत कल वृक्षारोपण भी मानसरोवर के भारत माता मंदिर पार्क, न्यू सांगानेर रोड एसएफएस, शिप्रा पथ पर किया जाएगा। अभियान संयोजिका नीलम गौड़ ने बताया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में पीपल, बड़, नीम, तुलसी, आंवले, अशोक के पौधे लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण ज्यादा से ज्यादा शुद्ध हो। वहीं गौ माता के महत्व को दर्शाते गौ माता का धार्मिक महत्व, गौ को पॉलिथीन से होने वाली हानि, वेदों में गाय सेवा का महत्व गाय से जुड़ी सच्ची घटनाओं का दर्शाते हुए एक बुकलेट का प्रकाशन भी जल्द किया जाएगा। उसका वितरण भी लोगों में नि:शुल्क होगा ताकि गायों की सेवा लोग ज्यादा से ज्यादा करें।

Share This