शनिवार, 29 सितंबर 2018

अनगिनत जादूई तकनिकियों से भरा यह माया संसार

खबर - पंकज पोरवाल 
स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन है: जादूगर प्रिंस
वस्त्र नगरी में शुरू हुआ जादूगर प्रिंस का मायाजाल: मनोरंजन के साथ ही नैतिकता युक्त शिक्षा संदेश देगें
 भीलवाड़ा । देश के युवा जादूगर प्रिंस वस्त्र नगरी में अपने माया जाल की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान वे मनोरंजन के साथ ही नैतिक शिक्षा का संदेश तथा समाज में फैली कुरीतियों को त्यागने का संदेश भी देंगे। जागदूर पिं्रस ने बताया कि अनगिनत जादूई तकनिकियों से भरा यह माया संसार स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन है। जिसे परिवार के सभी सदस्यों के साथ देखा जा सकता है। मनोरंजन के साथ ही नैतिकता युक्त शिक्षा संदेश समाज में फैली हुई कुरीतियां को भी जड-मूल से नष्ट कर देने वाला संदेश दें कर सामाजिक सुधार जैसे अतिमहत्वपूर्ण प्रयास भी करेंगे। शहर के शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में अपने रंगीन मायाजाल के माध्यम से जादूई तकनीकियों का प्रयोग करते हुए लड़की का नागीन में बदलना, रूपयों की बारिश होना, तिलस्मी मीना बाजार, हवा में अधर लड़की का परिलोक जाना आदि कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। विशेषकर बालकों, बड़ों और वृद्धों के लिए हास्य मुक्त तथा ज्ञान व तर्क प्रस्तुतियां आर्कषण का केन्द्र होगा। शनिवार से प्रतिदिन दो शो 5 बजे तथा 8 बजे तथा रविवार को दोपहर 2 से 5 बजे तथा 8 बजे शो होंगे। जादूगर प्रिंस हर बार कुछ नया कुद बेहतर तथा नई-नई जादू तक निक्रियों से युक्त होकर अपने जादूई कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने में अग्रिम रहे।

Share This