मुकुंदगढ़ -देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधान गजाधर ढाका की अगुवाई में नवाचार की दिशा में निकाली जाने वाली सुराज एकता संकल्प यात्रा बुधवार को मुकुंदगढ़ कस्बे के गोपीनाथ चौक से शुरू हुई। भाजपा नेता गिरधारी लाल इंदौरिया,भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश ढांचोलिया,घनश्याम शर्मा,महेश पासोरिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, गोविंद शर्मा आदि ने बतौर अतिथि यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं यात्रा संयोजक प्रधान ढाका का माल्र्यापण कर सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विष्णुकांत सैनी,भाजपा मंडल महामंत्री महेश पारासर, संतोष शर्मा, विष्णुकंात महर्षि, पार्षद प्रमोद सैनी, प्रकाश जांगिड़, सुभाष शर्मा, अशोक मोदी, जेजूसर सरपंच दिनेश कुमार एचरा,हेमंत सिंह घोड़ीवारा आदि मौजूद थे। प्रधान ढाका ने बताया कि यात्रा क्षेत्र के गांव, ढाणियों व कस्बों से होते हुए गुजरेगी। इस दौरान पटेल के कार्यो व उनके जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। वहीं लोग पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यात्रा का समापन 30 अक्टूबर को नवलगढ़ में होगा। 31 अक्टूबर को प्रधान गुजरात स्थित प्रतिमास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने वाले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण समारोह में चढाए गए पुष्प लेकर जाएंगे। प्रधान ने बताया कि ये पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News