गुरुवार, 25 अक्तूबर 2018

प्रकृति की खूबसूरती के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए: सिंघवी

खबर - पंकज पोरवाल 
श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने बसन्त विहार मे किया पौधारोपण
 भीलवाडा। प्रकृति व पृथ्वी का संरक्षण पेड़-पौधो द्वारा होता है। प्रकृति की खूबसूरती के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन दाता होते हैं जो हमारे वातावरण को संतुलित रखने का कार्य करते हैं। यह बात श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान अध्यक्ष राजेंद्र सिंघवी ने संस्थान द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे कही। सिंघवी ने कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार है। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसके लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। आज हम सभी को वृक्षारोपण का जो सुअवसर मिला है यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है। वृक्ष हमारे पुत्र के समान होते हैं इसीलिए इनकी देखभाल और रख रखाव भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। वृक्ष लगाने से मन में जो आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मंत्री सुनील छाजेड़ ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत बसंत विहार के बी सैक्टर मे का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे 50 पौधे मय टीगार्ड लगाए गए। साथ ही पोधो की सार सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया। संस्थान के मीडिया प्रभारी मनीष बम्ब ने बताया कि कार्यक्रम मे प्रशांत बाबेल, नितिन बाफना, प्रमोद सिंघवी, पुनीत कोठारी, महावीर पगारिया, विनीत कांठेड़, मुकेश पीपाड़ा सहित मंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।

Share This