सोमवार, 22 अक्तूबर 2018

रायशुमारी खत्म होने बाद टिकट के दावे

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़- जैसे जैसे चुनावों को समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही राजनीती सरगर्मिया व हलचल तेज होने लगी है। सूरजगढ़ विधानसभा चुनाव एक बार फिर रोचक मोड़ खड़ा दिखाई दे रहा है। यह शीट एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए मान का सम्मान बनी हुई है। कांग्रेस से जहां दिग्गज नेता वर्तमान विधायक श्रवण रण के मैदान में है वही सतारूढ़ भाजपा के लिए अभी अपना सेनापति का चयन करना बाकी है। रविवार को जयपुर में सीएम वसुंधरा राजे ,भाजपा प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के भाजपा शीर्ष नेताओ व मंत्रियो ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन व प्रत्याशी के लिए सांसद  संतोष अहलावत व विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी कर विधानसभा क्षेत्र  में भाजपा की स्थिति व संभावित प्रत्याशी के बारे में चर्चा की। इस दौरान तीन दर्जन के करीब भाजपा जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारियों से बंद लिफाफे में मत भी लिए। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद विधानसभा में भाजपा टिकट के लिए भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत ,प्रधान शुभाष पूनिया ,बुहाना प्रधान कविता यादव ,नीता यादव और भरत बोहरा ने अपनी दावेदारी जताई है। 

Share This