शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

हर्षोउल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव

खबर - पवन शर्मा 
स्वामी रूपदास मंदिर में लगाया 551 किलो के अन्नकूट का भोग  
सूरजगढ़- कस्बे और आसपास के ग्रामीण  इलाको में दीपावली पर्व पुरे उल्लास के साथ मनाया गया। पांच दिनों तक आयोजित हुए इस दीपोत्सव के प्रति सभी वर्ग के लोगो में पूरा उत्साह देखा गया। महोत्सव के दौरान बाजारों में भी इस त्यौहार पर खरीददारों की काफी भीड़ देखी गई। लोगो ने अपने घरो को आकर्षण रूप से सजा कर माँ लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की। घरो में महालक्ष्मी पूजन के बाद बच्चो और युवाओ ने आतिशबाजी का लुत्फ़ उठाया। अगले दिन गुरुवार को रामा श्यामा का दौर चला। छोटे बच्चे और युवाओ ने बड़े बुजुर्गो के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिरो में भी अन्नकूट का प्रसाद बनाया गया। स्वामी रूपदास मंदिर प्रांगण में महंत क्रांतिदास महाराज के सानिध्य में ठाकुर जी के 551 किलो के अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान लीलाधर छापड़िया ,हीरालाल शर्मा ,नरेश शर्मा ,बुधराम छापड़िया,राजकुमार सैन ,पंकज शर्मा ,संदीप पाटिल ,पवन शर्मा ,महेश सैन ,सुरेश शर्मा ,रवि शर्मा ,पिंटू छापड़िया ,रवि शर्मा ,आनंद ,सहित अन्य श्रद्धालु सहयोगी रहे। इसके अलावा काया मंदिर ,गुरुओ का मंदिर ,सतनारायण मंदिर ,सहित कस्बे  के अन्य मंदिरो में अन्नकूट  का भोग लगाकर श्रधालुओ में वितरित किया गया। शुक्रवार को बहन और भाई के प्रेम का प्रतीक त्यौहार भाईदूज पर्व मनाया गया। 

Share This