मंगलवार, 13 नवंबर 2018

पोदार जी.पी.एस. के छात्र का एथेलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर चयन!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार जी.पी.एस. के छात्र मोहम्मद अजरूद्धीन का राष्ट्रीय स्तर एथेलेटिक्स छात्र 19 वर्षीय प्रतियोगिता का लम्बी कूद स्पर्धा में चयन किया गया है। संस्था के शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा ने बताया कि 23 बी.सी.बी.एस.ई. एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र के दूसरा स्थान प्राप्त किया। पूरे राजस्थान की 125 सी.बी.एस.ई. स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। वह छात्र शिव गंगौत्री (कर्नाटक) में होने वाली राष्ट्रीय स्तर एथेलेटिक्स प्रतियोगित में भाग लेगा। ये प्रतियोगिताएँ दिनांक 12.11.2018 से 16.11.2018 तक आयोजित होगी। पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक एम.डी शानभाग जी, पोदार ट्रस्ट के सी.ई.ओ. राजेश सैनी एवं पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या सोनिया मिश्रा ने छात्र की इस उपलब्धि पर बधाई .
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने मोहम्मद अजरूद्धीन का एथेलेटिक्स प्रतियागिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Share This