शनिवार, 29 दिसंबर 2018

पोदार काॅलेज की एन.एस.एस. इकाई प्रथम व द्वितीय का गणेशपुरा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंम

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संस्था पोदार काॅलेज की एन एस एस इकाई प्रथम व द्वितीय के विशेष शिविर  का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। शिविर  का शुभारम्भ पोदार ट्रस्ट के निदेशक  डाॅ वी एस शुक्ला, पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह व उप-प्राचार्य डाॅ विनोद सैनी के कर कमलों द्वारा माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर  के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उपप्राचार्य ने एन एस एस के उद्देष्यों और कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी दी। अपने प्रेरक उद्बोधन में पोदार ट्रस्ट के निदेशक  महोदय ने स्वंय सेवकों एवं स्वंय सेविकाओं से परिवार, समाज, संस्थान एवं राष्ट्र के प्रति सेवा भाव से कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया। प्राचार्य महोदय ने छात्र -छात्रओं को अनुषासन,एकता एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण भाव से समर्पित होने का आह्वान किया। 
षिविर के द्वितीय सत्र की शुरूआत पोदार ट्रस्ट केनिदेशक  महोदय ने पोदार काॅलेज प्राचार्य एवं उपप्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा से हरी झण्डी दिखाकर गणेशपुरा  के लिए रवाने करने से हुई। पर्यावरण सरंक्षण का संदेश  देते हुए शिविर  दल कस्बे के मुख्य मार्ग से गणेशपुरा  के लिए रवाना हुआ। शिविर  दल के साथ एन एस एस इकाई प्रथम के प्रभारी डाॅ विनोद कुमार सैनी एवं द्वितीय इकाई के प्रभारी प्रो अभिषेक पारिक भी रवाना हुए। 
पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो एम सी मालू एवं पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक श्री एम डी शानभाग ने एन एस एस के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि काॅलेज स्तर  पर ऐसी गतिविधियाँ होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम  की भावना एवं समाज सेवा की भावना का विकास हो सके। 


Share This