बुधवार, 19 दिसंबर 2018

उदयपुरवाटी विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी।कस्बे में सीएससी का नवनिर्मित विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉ.व कर्मचारी नदारद मिले। अस्पताल प्रभारी सहित सभी डॉ व कर्मचारी अस्पताल में 4:30 बजे नवनिर्मित विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा के निरीक्षण के दौरान सभी नदारद मिले। इस दौरान बीसीएमएचओ डॉ भगवान सिंह मीणा को फटकार लगाई। विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सीएमएचओ से दूरभाष पर बात कर उदयपुवाटी अस्पताल की हालात के बारे में अवगत करवाया। बीसीएमएचओ भगवान सिंह मीणा ने प्रजेंट रजिस्टर में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में मार्क कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों ने अपनी पीड़ा बताते हुए विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा से रूबरू हुए। दूरदराज से आए हुए मरीजों से विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा स्वयं रूबरू हुए। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रभारी महेंद्र शर्मा को एपीओ कर दिया गया।

Share This