सोमवार, 14 जनवरी 2019

कटारिया होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

खबर - विकास कनवा 
जयपुर। राज्यपाल  कल्याण सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में गुलाब चन्द कटारिया को विधानसभा के सदस्य पद की शपथ दिलाई।  कटारिया पन्द्रहवीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन किये जाने तक सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में कार्य करेंगे। राज्यपाल  सिंह ने शपथ दिलाने के बाद श्री कटारिया को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री  सचिन पायलट, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल सहित मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारीगण और  कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।

Share This