गुरुवार, 25 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की बैठक

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। जैसे जैसे लोकसभा चुनावों का समय नजदीक आने लगा है वैसे वैसे ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी अपनी तैयारियों को लेकर रणनीति तेज कर दी है। पुराने बस स्टैंड स्थित केडिया धर्मशाला में कांग्रेस ब्लॉक की बैठक का आयोजन हुआ। नगरध्यक्ष पार्षद महावीर सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनावों के संदर्भ रणनीति बनाकर विचार विमर्श किया गया। जिसमे नगरपालिका चुनावों की तर्ज पर ही कस्बे में डोर टू डोर संपर्क करते हुए जनता को कांग्रेस के पक्ष में रुझान कराये जाने के प्रयास की बात कही। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा,पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा,पार्षद योगेश सोनी,पार्षद संजय चौधरी,पार्षद राजेंद्र नायक,पार्षद अंजनी कटारिया सहित अन्य लोग मौजूद थे। वही बुहाना चौराहे के पास भाजपा नगर मंडल और ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजित हुई। नगरध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता विधायक शुभाष पूनिया के आतिथ्य में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद भूपिंद्र सिंह यादव की कल शनिवार को खांदवा गांव में होने वाली जन सभा को सफल बनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुजारी,पार्षद रुकमानंद सैनी ,पार्षद राकेश नांदवाला,विनोद शर्मा,सजन अग्रवाल,मनोज पुजारी ,सुनील पालीवाल,मनोज शर्मा,संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This