गुरुवार, 16 मई 2019

पोदार जी.पी.एस. में ग्रीष्म कालीन समर कैंप 17 मई से।

नवलगढ़: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार जी.पी.एस. स्कूल में ग्रीष्म कालीन अवकाश  में 17 मई शुक्रवार से समर कैंप शुरू होगा। पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या  सोनिया मिश्रा ने बताया कि इस समर कैंप में नृत्य संगीत, स्पोकन इंग्लिश , आर्ट एण्ड क्राफ्ट आदि की हाॅबी क्लास लगाई जायेगी। इन हाॅबी कक्षाओं का समय प्रातः 8 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। इच्छुक अभिभावक विद्यालय समय में सम्पर्क कर अधिक जानकारी लेकर अपने नौनिहालों को इन कक्षाओं से लाभान्वित करा सकते हैं। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि अवकाश  काल में भी छात्रों को कुछ न कुछ करते रहने हेतु  हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाना ट्रस्ट का मुख्य उद्देष्य है। इन हाॅबी कक्षाओं से अधिकाधिक बच्चों को जोड़ा जाए जिससे बच्चों का शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास हो सके। 


Share This