बुधवार, 15 मई 2019

मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीति बिहार दिल्ली के विद्यार्थियों द्वारा पोदार हवेली म्यूजियम का भ्रमण!

नवलगढ़: मदर्स ग्लोबल स्कूल प्रीति बिहार दिल्ली के विद्यार्थियों का ग्रुप डाॅ. रामनाथ ए. पोदार हवेली म्यूजियम के भ्रमण पर आया। इस शैक्षणिक भ्रमण दल का नेतृत्व श्रीमती वशिष्ठ ने किया। पोदार हवेली म्यूजियम पेन्टर भैंरूलाल स्वर्णकार ने इन विद्यार्थियों को शेखावाटी की हवेलियों में बनी फ्रैंस्को तकनीकी व प्रयोग में लिए जाने वाले रंगों की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों ने हवेली म्यूजियम के भित्ति चित्रों को निहारा व सम्पूर्ण गैलरियों का अवलोकन कर राजस्थान की संस्कृति के बारे में जाना। भ्रमण पर आए सभी छात्र-छात्राओं ने हवेली के भिती चित्रों एवं गैलरियों की काफी सराहना की। 


Share This