बुधवार, 29 मई 2019

पोदार काॅलेज के स्काउट रावर्स ने उडीसा में फैनी चक्रवात प्रभावित क्षैत्रों में किया सेवा कार्य

नवलगढः दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था संस्था पोदार काॅलेज के स्काउट रावर्स ने उडीसा में जाकर फैनी चक्रवात प्रभावित क्षैत्रों में दस दिनों तक सेवा कार्य कर चक्रवात से प्रभावित लोगो की सेवा कर अद्धभुत मिसाल पेश की। इस सेवा कार्य में अनिल कुमार सैनी बीएससी द्वितीय वर्ष, राहुल कुमार जांगिड, बीए द्वितीय वर्ष एवं विजेन्द्र सैनी, बीकाॅम प्रथम वर्ष ने दिन रात पीडित परिवारों की देखभाल की। इनके पोदार काॅलेज पहुचने पर महाविद्यालय परिसर में पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ वी एस शुक्ला, पोदार काॅलेज प्रचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह एवं स्काउट रोवर लीडर डाॅ संजय सैनी ने इन सभी रोवर्स का स्वागत व अभिनन्दन कर उत्साह वर्धन किया। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  ने सभी रोवर्स को जन सहयोग एवं मानव सेवा के कार्यो में बढ-चढकर भाग लेने की प्रेरणा दी। 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी रोवर को चक्रवात प्रभावित क्षैत्रों में जनसहयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की इनसे सभी रोवर्स को मानव सेवा करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस सेवा कार्य की जितनी प्रशंसा  की जाये उतनी कम है। 


Share This