सोमवार, 17 जून 2019

रावराजा कल्याण सिंह की 133वीं जयंती एवं सम्मान समारोह 20 जून को

सीकर। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी ट्रस्ट के सौजन्य से श्री राजपूत सभा, सीकर एवं सर्व समाज, सीकर के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार 20 जून, 2019 को प्रातः 10ः15 बजे बजाज रोड़ सीकर स्थित जैन स्कूल के सभागार में दानवीर प्रतापी, सीकर के लोक कल्याणकारी राव राजा कल्याण सिंह जी बहादुर के 133वें जन्मदिवस पर ‘‘जयंती समारोह एवं अलंकरण कार्यक्रम’’ का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष एवं ट्रस्टी पवन मोदी एवं संयोजक चितरंजन सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के सम्माननीय अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शिक्षामंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, चूरू विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पारीक, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा एवं नगर परिषद, सीकर के सभापति जनाब जीवण खाँ होंगे। राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से समाज में विशिष्ट सेवायें प्रदान करने वाले महानुभावों को ‘महाराव शेखाजी अलंकरण’ पुरस्कार 1 लाख रूपये तथा ‘‘रावराजा कल्याण सिंह रत्न’’ पुरस्कार 51,000/- रूपये देकर नवाजा जायेगा। कार्यक्रम के प्रभारी रामसिंह पिपराली, समन्वयक डॉ. बलवन्तसिंह चिराना, सह-संयोजक राजेन्द्र खण्डेलवाल एवं मदन सिंह गोगावास, सह-प्रभारी अजीत कुमार भार्गव तथा सह-संयोजक विक्रम सिंह वाहिदपुरा होंगे।

Share This