सोमवार, 3 जून 2019

पोदार काॅलेज, नवलगढ का बीकाॅम का परीक्षा परिणाम शानदार

नवलगढ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविधयालय  की ओर से घोषित  किए गए बी.काॅम. का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। पोदार काॅलेज प्राचार्य ने बताया कि बी काॅम प्रथम वर्ष का परिणाम 88 प्रतिशत  द्वितीय वर्ष का परिणाम 99 प्रतिशत  व तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम 97 प्रतिषत रहा है। बीकाॅम प्रथम वर्ष में साक्षी सोनी नेे काॅलेज स्तर पर प्रथम स्थान ,दीक्षा जोशी  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।। इसी प्रकार बीकाॅम द्वितीय वर्ष में रेखा कुमारी बिस्पतिया ने 74 प्रतिषत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान तथा प्रीति डिडवानियां 69 प्रतिषत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
 इसी प्रकार बीकाॅम तृतीय वर्ष में दिव्या कुमारी ने 68 प्रतिशत  अर्जित कर काॅलेज स्तर पर प्रथम स्थान एवं सरफराज खान ने 66 प्रतिशत  अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढाया। पोदार काॅेलेज परिसर में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। 
पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ वीएस शुक्ला एवं पोदार काॅलेज प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने सभी उतीर्ण एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों शुभकामनाएं प्रेषित  की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 






Share This