शनिवार, 22 जून 2019

पोदार ट्रस्ट ने मनाया पाँचवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार द्वारा शुरू की गई मुहिम ‘‘स्वस्थ तन - स्वस्थ मन’’ के तहत पोदार काॅलेज के एन.सी.सी. परेड मैदान पर शुक्रवार को पांचवा विश्व योग दिवस योग गुरू मदन गोस्वामी  के निर्देशन  में मनाया गया। योग प्रशिक्षक  गुरू मदन गोस्वामी जी ने लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, ताडासन, त्रिकोणासन, भुंजगासन, बज्रासन, श्वासन, कपाल भारती आदि आसनों का सामूहिक योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में अलायन्स क्लब के अन्तर्राष्ट्रीय चेयरमैन डाॅ.दयाशंकर जांगिड़, डाॅ आनन्द सिंह, डाॅ अनिल शर्मा,  मोहनलाल चूडीवाल (समाज सेवी), पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक  एम डी शानबाग जी, पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला, पोदार ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश  सैनी, पोदार काॅलेज के उपनिदेशक अशोक  सोनी, पोदार काॅलेज प्राचार्य  डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, पोदार बी.एड काॅलेज प्राचार्या डाॅ. दुर्गा भोजक, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या सोनिया मिश्रा, पोदार एस.के.पी. टायनी टोडलर प्राचार्या सुश्री प्रेमलता, पोदार हिन्दी माध्यम प्रधानाचार्य डाॅ. मोहन सिंह, पोदार आई.टी.आई. प्राचार्य डाॅ. एस.एस. बक्षी, पोदार हवेली म्यूजियम इंचार्ज सुनील शर्मा एवं पोदार शिक्षण  संस्थाओं के समस्त स्टाॅफ सदस्यों ने इस योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। पोदार ट्रस्ट द्वारा योगाभ्यास के लिए अति उत्तम व्यवस्था कराई गई थी। 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि योग करने से स्वास्थ्य व मन दोनों सही रहते है। सभी को योग की विधाओं को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहे। योग ही मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है।




Share This