गुरुवार, 18 जुलाई 2019

खिरोड़ में हुई शानदार बरसात

खबर - पवन दाधीच 
खिरोड़ -खिरोड में गुरूवार को अच्छी बरसात हुई। सुबह दस बजे शुरू हुई बरसात दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही। बरसात होने से जहंा क्षेत्र में कई दिनों से हो रखी गर्मी से राहत मिली वहीं खेतों में फसल को भी फायदा हुआ। बरसात होने से मौसम भी सुहावना बन गया। बरसात होने से कई घरों में पानी भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई। रास्तों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। क्षेत्र के बसावा, झाझड़, बारवा, चैनगढ़, मोहनवाड़ी व पुरोहितों की ढ़ाणी में भी अच्छी बरसात होने के समाचार मिला है। 

Share This