गुरुवार, 31 अक्तूबर 2019

दिल्ली में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रीमंडल फेरबदल पर भी चर्चा!


खबर - प्रशांत गौड़ 
-आलकमान तक पहुंचाई अपनी बात
जयपुर। दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान गहलोत ने प्रदेश सरकार के कार्यों और संगठन मसलों पर भी बातचीत हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रीमंडल फेरबदल सहित प्रदेश संगठन को लेकर भी दिल्ली में चर्चा हुई है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्रीय आलकमान के समक्ष भी अपनी बात रखी।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में संभावित मंत्रीमंडल विस्तार और फेरबदल के तहत नए विधायकों को शामिल करने और कई मंत्रियों के कार्यभार को कम करने की चर्चाएं लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने केबाद से ही सामने आ गई थी। प्रदेश में कांग्रेस में विधानसभा चुनाव जीत के बाद मंत्री नही बनए जाने से नाराज कद्दावार वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने के लिए उनको कोई महत्वपूर्ण पद या मंत्रीमंडल अहम जिम्मा देने की रणनीति सरकार की है हालांकि सरकार और संगठन के बीच संभावित नामों पर तालमेल नहीं बैठ पाने के कारण मंत्रीमंडल फेरबदल और विस्तार अटका हुआ है और कई अहम राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई है। दिल्ली हल्कों में चर्चा यह भी चलती रही कि प्रदेश संगठन में दो कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष या नए प्रदेशाध्यक्ष पर चर्चा है। सूत्रों की माने तो बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को भी अब तक सरकार कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जिस कारण वो अन्दुरूनी खाने नाराज बताए जा रहे है।

Share This