रविवार, 6 अक्तूबर 2019

पोदार ट्रस्ट द्वारा मनाई गई गांधी जयन्ति।

नवलगढ: दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित गांधी पार्क में पोदार शिक्षण  संस्थाओं की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई गई। विदित रहे कि महात्मा गांधी सन् 1922 से 1930 तक दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के सबसे पहले संस्थापक ट्रस्टी  रहे है। इस मौके पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें श्री मुरारी लाल शर्मा उपखण्ड अधिकारी, नवलगढ, श्री जयसिंह ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा  अधिकारी, पंचायत समिति, नवलगढ, कैलाश  चोटिया, समाज सेवी, नवलगढ, डाॅ. दयाशंकर  जांगिड, चेयरमैन, इंटरनेशनल  अलायन्स क्लब, नवलगढ, पोदार ट्रस्ट के सचिव प्रो एम सी मालू और पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ वी एस शुक्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश  सैनी, समाजसेवी मोहनलाल चूडीवाल, अर्जुन सिंह सांखलियां, रामोतार जी मुरली मनोहर चोबदार , डाॅ अनिल शर्मा, पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, पोदार बीएड काॅलेज प्राचार्या डाॅ दुर्गा भोजक, पोदार जीपीएस प्राचार्या श्रीमती सोनिया मिश्रा, पोदार हिन्दी माध्यम प्राचार्य डाॅ मोहन सिंह,
 पोदार आईटीआई प्राचार्य श्याम सुन्दर बक्षी, पोदार टायनी टोडलर प्राचार्या सुश्री प्रेमलता एवं पोदार काॅलेज उप प्राचार्य डाॅ विनोद सैनी, पोदार बीएड काॅलेज उप प्राचार्य प्रो अनिल शर्मा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों  एवं पोदार संस्थाओं के समस्त स्टाफ एवं एन सी सी स्काउट गाईड ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्र के चित्र के सम्मुख पुष्पांजली अर्पित की। इसके बाद सर्व धर्म प्रार्थना सभा में जैन धर्म, हिन्दू धर्म, मुस्लिम धर्म, की प्रार्थना की गई एवं गांधी जी का प्रिय भजन गाया गया। इससे पूर्व पोदार षिक्षण संस्थाओं की ओर से पोदार हिन्दी माध्यम स्कूल से मुख्य बाजार एवं पोदार सर्किल होते हुए गांधी पार्क तक प्रभात फेरी निकाली गई । मंच संचालन प्रो मुक्तक शर्मा ने किया। इसके पश्चात्  पोदार काॅलेज में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव सप्ताह मनाने की घोषणा की गई तथा सप्ताहभर दान उत्सव में होने वाली गतिविधियों में सभी से बढचढकर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पोदार काॅलेज की एन एस एस इकाई की प्रथम के प्रभारी प्रो अनिल सैन व द्वितीय यूनिट के प्रो चंद्रशेखर  शर्मा के निर्देशन में  स्वच्छता अभियान का एक दिवसीय कैम्प लगाया गया। 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने प्रेषित अपने सन्देश  में बताया कि लोगों को दान उत्सव में बढचढकर भाग लेना एक प्रशंसनीय कार्य है। पोदार ट्रस्ट ऐसी सामाजिक सरोकार से जुडी गतिविधियों के लिए हमेशा  प्रयत्नषील रहा है। 





Share This